Thursday, April 2, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा: पूर्व पार्षद अरूण भगेरिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में...

चिड़ावा: पूर्व पार्षद अरूण भगेरिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

चिड़ावा, राजस्थान 25 मार्च 2024 – नगरपालिका के पूर्व पार्षद और भगेरिया फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष, अरूण कुमार भगेरिया ‘लालाजी’ का आज निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

अंतिम यात्रा:

अरुण कुमार भगेरिया की अंतिम यात्रा आज 25 मार्च 2024 को दोपहर 2 बजे चिड़ावा विद्या निकेतन स्कूल के पास स्थित उनके निवास से रवाना होगी।

परिवार:

दिवंगत अरुण भगेरिया अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। आपको बता दें कि अरूण कुमार भगेरिया की पत्नी स्व. ललिता देवी भगेरिया चिड़ावा नगरपालिका की चेयरमैन रह चुकी हैं। उनके पुत्र ललित भगेरिया व स्व. अनूप भगेरिया भी नगरपालिका में पार्षद रह चुके हैं।पुत्रवधु प्रेम भगेरिया भी वर्तमान में चिड़ावा नगरपालिका में पार्षद हैं।

शोक संवेदना:

अरूण कुमार भगेरिया के निधन पर पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया और शुभकरण चौधरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत और पवन मावंडिया, भाजपा नेता राजेश दहिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश मालानी, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका सहित सामाजिक, राजनीतिक और कारोबारी क्षेत्र की हस्तियों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!