Sunday, February 15, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा पुलिस ने किया ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की वारदात...

चिड़ावा पुलिस ने किया ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया माल भी किया बरामद


चिड़ावा पुलिस ने कस्बे के खेतड़ी रोड़ स्थित बिग बाजार के सामने डीआर ज्वैलर्स पर दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की अंगूठियां और चोरी में काम में ली गई बाइक भी बरामद कर ली है।

थानाधिकारी विनोद कुमार सामरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 दिसम्बर को शाम 5:10 बजे खेतड़ी रोड़ पर डीआर ज्वैलर्स शॉप पर 2 अज्ञात युवकों ने दिनदहाड़े 4 सोने की अंगूठियां चुरा ली थी। ज्वैलर्स शॉप के मालिक भुकाना निवासी प्रदीप कुमार ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया था कि शाम 5:10 बजे उनकी शॉप पर एक लड़का अंगूठी देखने के बहाने से आया था। उसने अंगूठी देखने के बाद और अंगूठी दिखाने के लिए कहा। बाद में मोलभाव करते हुए 4 अंगूठियां पसंद कर उसने घर वालों को उनकी फोटो भेजने की बात कही। साथ ही वह दुकान पर अन्य सामान देखने लगा। इसी दौरान उस लड़के का एक साथी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक लेकर आया। मौका देख कर रिंग देख रहा युवक 16.400 ग्राम वजन की 4 सोने की रिंग लेकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। पुलिस ने परिवादी प्रदीप कुमार निवासी भुकाना द्वारा दी गई रिर्पोट पर मु0न0 498/2023 धारा 379 भा.द.स. के तहत कायम कर अनुसंधान शुरू किया।

125 सीसीटीवी फुटेज खंगाले पुलिस ने

दिनदहाड़े ज्वैलर्स की दुकान से चोरी करने की वारदात को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के करीबन 100-125 सीसीटीवी फुटेज चैक किये। जांच टीम में शामिल कॉन्स्टेबल अमित सिहाग द्वारा आरोपियों के आने जाने का रूट का पता लगाया गया, जिसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ कर वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने सीकर के  राधाकिशनपुरा निवासी 2 आरोपियों केशरदेव सिंह राजपूत और कुणाल सैनी उर्फ कौशल को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य जगह भी वारदात के लिए रेकी की थी आरोपियों ने

पुलिस द्वारा ज्वैलरी शॉप में चोरी के आरोपियों को डिटेन करने के बाद की गई पूछ-ताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों ही आरोपी काफी दिनों से इस तरह की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और टारगेट के लिए रेकी करते घूम रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जयपुर, सीकर, खाटूश्याम जी, नवलगढ़, झुंझुनू व पिलानी कस्बे मे चोरी
करने का प्रयास किया था, मगर सफल नही हुए। चोरी के दोनों आरोपी चिड़ावा से पहले मुकुन्दगढ़ मे भी चोरी की एक वारदात कर चुके हैं।

किराए की बाइक को वारदात में इस्तेमाल करते हैं

पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि चोरी की वारदात में वे अपना स्वयं का वाहन उपयोग में ना लेकर सीकर शहर में किराये पर मिलने वाली मोटरसाईकिल का उपयोग करते हैं। दोनों आरोपी दुकान मालिक को बातों मे उलझा कर
जेवरात लेकर फरार हो जाते हैं।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

वारदात के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम में चिड़ावा सीआई विनोद सामरिया, एएसआई रोहिताश्व सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, मोहन भूरिया, कांस्टेबल अमित सिहाग, संदीप कुमार, अंकित कुमार, प्रकाश, विकास डारा शामिल रहे। वारदात के खुलासे में मुख्य भूमिका हेड कांस्टेबल मोहन भूरिया व कांस्टेबल अमित सिहाग की रही।

गिरफ्तार आरोपी

Advertisment’s


1. केशरदेव सिंह पुत्र रिछपालसिंह जाति राजपूत, उम्र 19 साल, निवासी आरटीओ ऑफिस के पास, राधाकिशनपुरा वार्ड न.2, सीकर, पुलिस थाना उधोग नगर, जिला सीकर (राज)।
2. कुणाल सैनी ऊर्फ कौशल पुत्र प्रकाशचन्द, जाति सैनी, उम्र 19 साल, निवासी आरटीओ ऑफिस के पास, राधाकिशनपुरा वार्ड न.2, सीकर, पुलिस थाना उधोग नगर, जिला सीकर (राज)।

बरामदगी

चोरी की गई 04 सोने की अंगूठियां (वजन 16.400 ग्राम) व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!