चिड़ावा के अडुका स्थित पाना देवी रामेश्वर लाल शर्मा लॉ कॉलेज के एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने पुलिस थाना चिड़ावा का शैक्षणिक भ्रमण कर कानूनी प्रक्रिया, एफआईआर पंजीकरण, विवेचना प्रणाली और पुलिस कार्यप्रणाली की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की विधिक भूमिका, अपराध जांच की प्रक्रिया, कानूनी अधिकारों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों ने थाने के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर कानून के व्यवहारिक पक्ष को करीब से समझा।
इस शैक्षणिक गतिविधि में एडवोकेट राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यार्थियों को वास्तविक केस-हैंडलिंग प्रक्रिया और कानूनी दस्तावेजों की उपयोगिता से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल लीगल ट्रेनिंग देना रहा, जिससे वे भविष्य में बेहतर कानूनी सेवाएं प्रदान कर सकें।





