Sunday, June 22, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा ने कहा शराब नहीं, दूध पीना है: लोक सेवा ज्ञान मंदिर...

चिड़ावा ने कहा शराब नहीं, दूध पीना है: लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में मनाया दूध महोत्सव

चिड़ावा: लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित दूध महोत्सव ने अंग्रेजी नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर को एक अनूठा तोहफा दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को शराब पार्टियों से दूर रखकर एक स्वस्थ विकल्प प्रदान करना था।

दूध के साथ स्वागत करें नया साल का

राधेश्याम सुखाडिया व रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि ट्रस्ट का मानना है कि युवाओं को सही दिशा दिखाना आज के समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, ट्रस्ट ने दूध महोत्सव का आयोजन किया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया गया कि वे नववर्ष की शुरुआत दूध के साथ करें, न कि शराब के साथ।

समाज के गणमान्य लोग हुए शामिल

इस कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें प्रमोद खेदड़, डॉ. नरेन्द्र तेतरवाल, अनिल कस्बा, प्रभु शरण तिवारी, पार्षद राजेंद्र पाल सिंह कोच, नरेश पुजारी, पूर्व पार्षद महेश कटारिया, सीबीईओ सुशील शर्मा, निरंजन लाल शर्मा, प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा, राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया, रजनीकांत मिश्रा, सुभाष मिश्रा, संतोष अरड़ावतिया, देवी दत्त शर्मा, डॉक्टर अवतार कृष्ण शर्मा सत्यनारायण वर्मा, सुनील मालानी विकास पायल, सोरभ शर्मा, प्रवीण अरड़ावतिया, प्रदीप पूजारी, बाबूलाल वर्मा, पार्षद मदन डारा, सुनील मालानी, समीर सिंह शेखावत, श्याम सुंदर शर्मा, नवीन अरडावतिया, शेरा शर्मा, अमित सैनी, मनोहर लाल अरडावतिया, रविन्द्र गुजर, महेश आजाद, रामचन्द्र शर्मा, राजकुमार जिसपाल, रामचन्द्र जालिन्द्रा, गोपी गुप्ता, सुशील शर्मा, संजय दाधीच, शुभकरण बजाज, संजय दाधीच, विश्वास अरड़ावतिया, रामनिवास वर्मा, होशियार सिंह सैनी शामिल थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!