चिड़ावा: पार्षद निरंजन लाल सैनी को राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा का झुंझुनू जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सैनी की यह नियुक्ति संस्था के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद गहलोत के निर्देशन में प्रदेश महामंत्री भवानी शंकर माली द्वारा प्रदान की गई है।
प्रदेश महामंत्री ने अपने नियुक्ति पत्र में लिखा है की निरंजन लाल सैनी कि समाज व संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठा एवं लगनशीलता को देखते हुए उन्हें इस पद पर मनोनीत किया जा रहा है।
निरंजन लाल सैनी की इस नियुक्ति पर उन्हें चिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी, उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, पार्षद योगेंद्र कटेवा, निखिल चौधरी, सत्यपाल जांगिड़, देवेंद्र सैनी, लोकेश कटारिया, मदन डारा, मुकेश पूनिया, गंगाधर सैनी, कुलदीप भगासरा, रणधीर, राकेश नायक, मनोज महमिया, रमाकांत, पुनीत लटा, चरण सिंह, शीशराम सैनी बिल्लू, सुशील सैनी, रामविलास सैनी, श्री राम सैनी, मुकेश डीटीओ, राजाराम, हरि ओम, विवेक कटारिया, सन्नी, महेश हिम्मतरामका, व प्रदीप रावणा सहित अन्य लोगों ने बधाईयां दीं।