Wednesday, June 18, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा नगरपालिका में ईओ रोहित कुमार मील ने पदभार ग्रहण किया, पार्षदों...

चिड़ावा नगरपालिका में ईओ रोहित कुमार मील ने पदभार ग्रहण किया, पार्षदों व नगरपालिका कर्मचारियों ने किया स्वागत

चिड़ावा नगरपालिका के नए अधिशाषी अधिकारी रोहित कुमार मील ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

नए ईओ के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर नगरपालिका मण्डल के पार्षद निखिल चौधरी, रजनीकांत मान, निरंजन लाल सैनी, मुकेश पूनिया, शीशराम सैनी ’’बिल्लू’’ आदि पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों द्वारा पुष्प गुच्छ व पंडित गणेश नारायण जी महाराज का प्रतीक चिन्ह देकर नवांगतुक अधिशाषी अधिकारी का स्वागत किया गया।

इससे पहले नगरपालिका कार्यालय पहुंचने पर संजय कुमार (कनिष्ठ सहायक एवं अध्यक्ष, नगरपालिका कर्मचारी महासंघ), सुरेन्द्र कांगड़ा (कनिष्ठ सहायक), आकाश चंदेलिया (कनिष्ठ सहायक), यश भारतीय (कनिष्ठ सहायक), भंवरी देवी, निर्मल कौर, रजत कांगड़ा, अंग्रेज सिंह, अमित जैदिया, राजकुमार शर्मा, धर्मेन्द्र आदि कर्मचारियों द्वारा भी नवागंतुक अधिशाषी अधिकारी का स्वागत किया गया।

आपको बता दें कि नगरपालिका ईओ हिमांशु अग्रवाल का हाल ही में स्वायत्त शासन विभाग द्वारा परबतसर पालिका ईओ के पद पर स्थानांतरण कर दिया गया था। उनके स्थान पर सुरेश कुमार मीणा को चिड़ावा नगरपालिका में ईओ लगाया गया था। हालांकि ज्वॉइन करने से पहले ही स्थानांतरण आदेश संशोधित करते हुए सुरेश कुमार मीणा को नीमकाथाना जिला परिषद का आयुक्त नियुक्त कर दिया गया। उसके बाद नये आदेश जारी करते हुए स्वायत्त शासन विभाग ने रोहित कुमार मील को चिड़ावा नगरपालिका ईओ पद पर लगाया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!