Friday, February 21, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा नगरपालिका पर नाला सफाई में भेदभाव का आरोप

चिड़ावा नगरपालिका पर नाला सफाई में भेदभाव का आरोप

चिड़ावा, 20 फरवरी 2025: चिड़ावा नगरपालिका पर नाला सफाई व्यवस्था में भेदभाव के आरोप लग रहे हैं। मामला झुंझुनू रोड़ चुंगी नाके का है।

Advertisement's
Advertisement’s

चुंगी नाका के व्यापारियों का आरोप है कि नगरपालिका के सफाई कर्मचारी चुनिंदा जगहों से ही नाले के ऊपर लगे फेरो कवर जेसीबी से हटाकर नाले की सफाई का काम पूरा कर लेते हैं, जबकि आधे से अधिक नाला फिर भी गंदगी से अटा पड़ा रहता है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की सफाई से सुविधा होने की जगह दुकानदारों को उल्टा असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि नाले की ठीक से सफाई नहीं होने के कारण गंदगी और बदबू से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय व्यापारियों ने नगरपालिका की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नगरपालिका सफाई के नाम पर खानापूर्ति करती है और नालों की सफाई में भेदभाव करती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगरपालिका के सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई नहीं करते हैं, जिसके कारण नालों में गंदगी जमा हो जाती है।

Advertisement's
Advertisement’s

स्थानीय व्यापारियों ने नगरपालिका से नाला सफाई व्यवस्था में सुधार करने और सभी नालों की समान रूप से सफाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर नगरपालिका उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!