Saturday, June 21, 2025
Homeझुन्झुनूचिड़ावा-झुंझुनू मार्ग पर हादसा: बलेनो कार पेड़ से टकराई, युवक घायल

चिड़ावा-झुंझुनू मार्ग पर हादसा: बलेनो कार पेड़ से टकराई, युवक घायल

चिड‍़ावा, 29 मार्च 2025: झुंझुनू जिले के चिड़ावा बायपास पर एक तेज़ रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

घायल की पहचान और अस्पताल में इलाज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान सुभाष चंद (55) के रूप में हुई है, जो खुडाना गांव के निवासी हैं। घटना के तुरंत बाद सुभाष चंद को चिड़ावा के उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. संत कुमार जांगिड़ और नर्सिंग स्टाफ के सदस्य सज्जन परिहार और कर्मवीर श्योराण ने उनका प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें झुंझुनू रेफर कर दिया गया।

Advertisement's
Advertisement’s

हादसे का कारण और घटनास्थल की जानकारी

यह हादसा चिड़ावा बायपास पर स्थित सांवरिया होटल के नजदीक हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। कार के परखच्चे उड़ गए और हादसे के दौरान भीषण आवाज़ सुनाई दी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!