Tuesday, August 5, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा: गोवली में हुआ जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम

चिड़ावा: गोवली में हुआ जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम

चिड़ावा, 22 अगस्त 2024: रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान ने गुरुवार को गाँव गोवली में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण, कृषि, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में संस्थान के जल एवं ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा ने जल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हमें जल संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होना होगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे संस्थान द्वारा बनाए गए 101 वर्षाजल संग्रहण कुंड में वर्षा का पानी संचय करें। उन्होंने यह भी कहा कि खरीफ की फसल में बरसात के पानी का उपयोग करके भूजल दोहन को कम किया जा सकता है।

शर्मा ने स्वच्छता के महत्व पर भी जोर दिया और ग्रामीणों से अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में संस्थान के कृषि पर्यवेक्षक राकेश महला ने किसानों को समन्वित कृषि प्रणाली और जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को कम पानी वाली फसलों को बोने और बागवानी की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह सहित गाँव के कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के जल पर्यवेक्षक सूरजभान रायला ने किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!