Friday, February 21, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा के RPM विद्यापीठ के छात्रों ने जेईई मेन्स 2025 में किया...

चिड़ावा के RPM विद्यापीठ के छात्रों ने जेईई मेन्स 2025 में किया शानदार प्रदर्शन

चिड़ावा, 14 फरवरी 2025: खेतड़ी रोड़, रेल्वे क्रासिंग के पास स्थित RPM विद्यापीठ के छात्रों ने जेईई मेन्स 2025 के जनवरी अटेम्प्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के छात्र निखिल पायल ने 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सभी को चकित कर दिया। दीपक ने 90.86 प्रतिशत, अभिषेक ने 90.00% और युक्ति मण्ड्रेलिया ने 88.80% सहित कई अन्य छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं।

Advertisement's
Advertisement’s

संस्थान के लिए गौरव का क्षण

यह उपलब्धि संस्थान के लिए गौरव का क्षण है। संस्थान के निर्देशक महेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रिंसिपल ईश्वर सिंह और फाउंडेशन कोऑर्डिनेटर विवेक कुमार सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने छात्रों को बधाई दी है। छात्रों की इस सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, लगन और संस्थान निर्देशक महेन्द्र गुर्जर के कुशल मार्गदर्शन को जाता है।

Advertisement's
Advertisement’s

इस अवसर पर संस्थान में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में टॉपर्स को तिलक लगाकर और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी स्टाफ सदस्यों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन केमिस्ट्री लेक्चरर धमेन्द्र राव ने किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!