Wednesday, February 11, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा के वार्ड 20 में पानी की किल्लत होगी खत्म, नया बोरिंग...

चिड़ावा के वार्ड 20 में पानी की किल्लत होगी खत्म, नया बोरिंग स्वीकृत — वार्डवासियों में खुशी की लहर

चिड़ावा: के वार्ड नंबर 20, जो जोशियों की बगीची के पास स्थित है, में लंबे समय से जारी पानी की किल्लत अब खत्म होने जा रही है। वार्ड के निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है — क्षेत्र में नया बोरिंग स्वीकृत हो गया है।

इस सफलता के पीछे स्थानीय युवाओं पंकज शर्मा, सोनू जोशी और एडवोकेट शिवम बदनगढिया की निरंतर मेहनत और प्रयासों ने अहम भूमिका निभाई। पांच साल से सूखे पड़े इस क्षेत्र में अब लोगों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता का सपना साकार होने जा रहा है।

वार्डवासियों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने में भाजपा जिला महामंत्री और पिलानी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश दहिया का अहम योगदान रहा। राजेश दहिया ने संबंधित विभागों में लगातार पैरवी करते हुए बोरिंग की स्वीकृति दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई। स्थानीय निवासियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही यह सपना साकार हुआ है।

इस बोरिंग की स्वीकृति में दिनेश राजपुरोहित (कॉरपोरेटर, वार्ड 18, सूरत, गुजरात) की अनुशंसा भी सहायक रही। साथ ही जयपुर के हाईड्रोजियोलॉजिस्ट विनय भारद्वाज ने अपने तकनीकी मार्गदर्शन से इस परियोजना को सफल बनाने में मदद की। शिवशंकर शर्मा (जयपुर) ने भी अपने सक्रिय सहयोग से कार्य को गति दी। चिड़ावा के AEN और JEN ने भी तकनीकी सहायता प्रदान कर इस पहल को साकार करने में योगदान दिया।

नए बोरिंग की स्वीकृति के बाद वार्ड 20 के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने कहा कि अब उन्हें पानी के टैंकरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और क्षेत्र में जल संकट का स्थायी समाधान होगा। स्थानीय निवासियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में बोरिंग कार्य पूर्ण होने के बाद उन्हें नियमित जलापूर्ति का लाभ मिलेगा।

वार्डवासियों ने सामूहिक रूप से राजेश दहिया, पंकज शर्मा, सोनू जोशी, शिवम बंदनगड़िया, दिनेश राजपुरोहित, विनय भारद्वाज, शिवशंकर शर्मा, AEN और JEN टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य टीम वर्क और सामूहिक प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे वार्ड का वर्षों पुराना जल संकट अब समाप्त होने की उम्मीद है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!