Sunday, March 22, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा के प्रसिद्ध साग रोटा की गुणवत्ता कि जांच: खाद्य सुरक्षा विभाग...

चिड़ावा के प्रसिद्ध साग रोटा की गुणवत्ता कि जांच: खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए सैंपल

चिड़ावा: खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को चिड़ावा के प्रसिद्ध मालसरिया और पिलानी रोड़ स्थित शर्मा जी के साग रोटे रेस्टोरेंट से साग रोटा बनाने में इस्तेमाल होने वाले घी और सब्जी के नमूने लिए।

चिड़ावा व आसपास के क्षेत्र में सर्दियों के मौसम में साग रोटा काफी लोकप्रिय है। विभाग का उद्देश्य है कि खाद्य पदार्थों में किसी तरह की मिलावट न हो। इसीलिए साग रोटा बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की जांच कराई जा रही है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ महेश कड़वासरा, महेंद्र मेहनत और लालू यादव के साथ सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने इस अभियान का नेतृत्व किया।

लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि इन नमूनों में कोई मिलावट तो नहीं है।

सीएमएचओ छोटेलाल गुर्जर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग का लगातार प्रयास रहता है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोककर लोगों की सेहत का ध्यान रखा जाए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!