Friday, February 27, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा के पास भीषण सड़क हादसा: इलाज के लिए जा रहे परिवार...

चिड़ावा के पास भीषण सड़क हादसा: इलाज के लिए जा रहे परिवार की ऑटो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, महिला गंभीर घायल

चिड़ावा: क्षेत्र में एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है। देवरोड़ से निकलते ही एक अज्ञात वाहन ने ऑटो रिक्शा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायलों को निजी वाहन से चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

घायल प्रदीप पुत्र पितवा, निवासी गौरी खानपुर, जिला बौंजा (उत्तर प्रदेश) अपनी पत्नी शिवा देवी और तीन वर्षीय पुत्री ओमनी के साथ नरहड़ के पास स्थित देव ईंट भट्टे पर पिछले दो वर्षों से रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा है।

बताया जा रहा है कि शिवा देवी को पेट दर्द की शिकायत थी, जिसके उपचार के लिए परिवार ऑटो रिक्शा से चिड़ावा आ रहा था। देवरोड़ से आगे निकलते ही अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चिड़ावा उप जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

चिकित्सकों के अनुसार शिवा देवी के सिर में गंभीर चोट आई है। स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रदीप और मासूम ओमनी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!