Saturday, February 14, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा का दक्ष दोनों हाथों से लिखता है सात अंकों के दो...

चिड़ावा का दक्ष दोनों हाथों से लिखता है सात अंकों के दो अलग-अलग पहाड़े, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

चिड़ावा: बागर स्थित सेंट विवेकानन्द पब्लिक स्कूल के कक्षा आठ के 14 वर्षीय विद्यार्थी दक्ष ने अपनी दक्षता का लोहा मनवाया है।

दक्ष ने सात अंकों के दो अलग-अलग पहाड़े एक ही समय में दोनों हाथों से लिखकर इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। दक्ष ने यह कमाल मात्र एक मिनट 33 सेकंड में करके दिखाया है।

इसी स्कूल के कक्षा 8 के 13 वर्षीय संदर्भ जसरापुरिया ने भी 3 अंको वाली संख्या को 2 अंको वाली संख्या से गुणा करने के 10 सवाल 33 सेकंड में पूरे कर इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नेशनल लेवल पर पहला स्थान प्राप्त किया है।

नरेश जाखोटिया व कविता जाखोटिया द्वारा संचालित ब्रेनविटा अबेकस संस्था द्वारा यह प्रतियोगिता 13 दिसंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गई थी। संस्था 80 घंटों में ह्यूमन कैलकुलेटर बनाने का दावा करती है।

स्कूल संचालिका स्वाति – प्रणय गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से हजारों बच्चों ने भाग लिया था। 29 दिसम्बर को जयपुर के विवेकानन्द ग्लोबल युनिवर्सिटी में नेशनल अवार्ड सेरेमनी कर विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

दक्ष ओर संदर्भ ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल में चलाए जा रहे अबेकस लर्निंग प्रोग्राम के शिक्षकों के मार्गदर्शन को व माता-पिता के प्रोत्साहन को दिया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!