Wednesday, June 4, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा और सुलताना में जम कर बरसे बादलों ने नौतपा का ताप...

चिड़ावा और सुलताना में जम कर बरसे बादलों ने नौतपा का ताप किया ठंडा, चिड़ावा में 48 एमएम दर्ज हुई बारिश, सड़कें बनी दरिया, विद्युत आपूर्ति बाधित

चिड़ावा, 2 जून: मानसून से पहले मौसम में हुए बदलाव के बाद सोमवार को झुंझुनू के चिड़ावा और सुलताना में जोरदार बारिश हुई। बरसात ने नौतपा का ताप ठंडा कर दिया। लंबे समय बाद ऐसा हुआ है जब नौतपा में लोगों को तपना नहीं पड़ा। नौतपा के आखिरी दिन तो आज हुई बारिश ने तो मानो नौतपा की सारी हेकड़ी ही निकाल दी।

सुलताना और चिड़ावा में बादल इस कदर बरसे की सड़कों पर पानी के दरिया बहने लगे। जोरदार बारिश के बाद दोनों कस्बों में मुख्य रास्तों पर दो-दो फीट तक पानी बहने लगा। सड़कों पर दौड़ रहे कई वाहन भी पानी के बहाव के कारण बंद हो गए। तूफानी बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई। चिड़ावा शहर के कई इलाकों में 5 घंटों तक बिजली गुल रहने के बाद शाम 5:30 बजे बाद तक आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है।

आज हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई जिसके कारण गर्मी से निजात मिल गई है। लोगों ने भीगते हुए बारिश का जमकर लुफ्त उठाया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि जून के मध्य में तपिश एक बार फिर बढ़ सकती है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!