Tuesday, June 24, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा: एम. डी. लिटिल फ्लावर स्कूल में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई...

चिड़ावा: एम. डी. लिटिल फ्लावर स्कूल में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई

चिड़ावा, 2 अक्टूबर 2024: झुंझुनूं रोड स्थित एम. डी. लिटिल फ्लावर स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्कूल के आसपास और सत्ता दादा मंदिर में श्रमदान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय चेयरमैन सुनील डांगी और डायरेक्टर समित डांगी ने की।

कार्यक्रम में विद्यालय चेयरमैन सुनील डांगी और डायरेक्टर समित डांगी ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया और उन्हें अपने आसपास साफ-सफाई रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिवेश ही सकारात्मक विचारों को जन्म देता है।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डाला गया

प्रधानाध्यापक अंकित शर्मा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके आदर्शों से प्रेरित होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि गांधीजी ने अहिंसा के मार्ग से देश को आजादी दिलाई और शास्त्री जी ने देश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

चिड़ावा: एम. डी. लिटिल फ्लावर स्कूल में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई

विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता, कविता वाचन और लघु-नाटिका जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चिड़ावा: एम. डी. लिटिल फ्लावर स्कूल में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई

कार्यक्रम में शामिल रहे स्टाफ सदस्य

कार्यक्रम में उदित योगी, दीपाली शर्मा, सुनील श्योराण, मनीष शर्मा, निधि शर्मा, मनीषा योगी, पायल गोयल, ज्योति, संदीप, रजनीकांत, सोनम, अंजना, सरिता, आरती, सीमा, पुष्पा, अमितांश, पायल, निर्मला, अनीता जांगिड, मंजू, चेतना, कोमल और बबिता लाटा सहित कई अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!