Wednesday, March 25, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा अनाज मंडी में लगी आग पर फायर ब्रिगेड की तत्परता से...

चिड़ावा अनाज मंडी में लगी आग पर फायर ब्रिगेड की तत्परता से पाया गया काबू

चिड़ावा, 29 अप्रैल 2025: चिड़ावा कस्बे के अरडावता रोड़ स्थित अनाज मंडी में मंगलवार सुबह आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे मंडी के एक गोदाम से धुआं उठता देखा गया, जिसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी

Advertisement's
Advertisement’s

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी नरेश राव और अनिल चौधरी मौके पर पहुंचे और बिना देर किए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। दोनों कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता की बदौलत लगभग 30 मिनट के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

अभी स्पष्ट नहीं आग लगने के कारण

आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। हालांकि, प्रारंभिक रूप से शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है और गोदाम मालिक से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement's
Advertisement’s

स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम की सराहना की

फायर ब्रिगेड टीम के अनिल चौधरी और नरेश राव की तत्परता व सूझबूझ की स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों ने सराहना की। यदि समय रहते फायर ब्रिगेड न पहुंचती, तो अनाज मंडी में रखे लाखों रुपये मूल्य के अनाज को नुकसान पहुंच सकता था।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!