Saturday, February 14, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा(झुंझुनूं) में जर्जर हवेली का मलबा कार पर गिरा, सीसीटीवी में कैद...

चिड़ावा(झुंझुनूं) में जर्जर हवेली का मलबा कार पर गिरा, सीसीटीवी में कैद हुआ भयावह मंजर


चिड़ावा: कस्बे के वार्ड नं 20 में बुधवार सुबह एक जर्जर हवेली का प्लास्टर गिरने से नीचे खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में कार के पीछे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें हवेली का मलबा कार पर गिरता दिखाई दे रहा है। गाड़ी के मालिक शुभम जोगाई ने आरोप लगाया की मंगलवार को हवेली में रहने वाले शख्स से हवेली के नीचे पड़े मलबे को हटाने व गाड़ी वहां खड़ी करने को लेकर बहस हुई थी।

पीड़ित गाड़ी मालिक ने बताया कि आज सुबह हादसे के बाद हवेली में रहने वाले शख्स से क्षतिग्रस्त गाड़ी को ठीक करवाने की मांग की गई तो उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि हवेली का यह हिस्सा उनका नहीं है। बड़े हादसे की आशंका के चलते पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर हवेली को लेकर उचित कार्रवाई करें। वहीं पास में ही एक सड़क किनारे एक अन्य हवेली भी जर्जर हालत में हैं। जिसकी दीवारें कभी भी गिर सकती है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!