चनाना: आज दिनांक 12 जुलाई 2024 को चनाना बालाजी मंदिर के पास चनाना को उप तहसील बनाने के लिए आसपास के ग्रामवासीय और जनप्रतिनिधियों की विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। सभा की अध्यक्षता बजरंग सिंह चारावास, पूर्व प्रधान और अध्यक्ष तहसील संघर्ष समिति ने की। मुख्य वक्ता बबलू चौधरी थे।
बैठक को मोहर सिंह सोलाना, महेंद्र काजल सरपंच लोयल, राजकुमार ढाका पूर्व जिला परिषद सदस्य, जयनारायण फागेरिया पूर्व सरपंच सोलाना, रामनिवास सरपंच गोवला, लीलाधर मित्तल, रणबीर डूडी, पूर्ण सिंह चारावास, इंद्राज सिंह, होशियार सिंह, रोहतास काजल, बीरबल सिंह, अभय सिंह, रिशाल सिंह, चरण सिंह सरपंच चनाना, राजकुमार मुंड आदि ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने पुरजोर शब्दों में चनाना कस्बे को तहसील बनाने की मांग रखी।
जनसभा को संबोधित करते हुए बबलू चौधरी ने चनाना को तहसील बनाने का पूर्ण आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री जी से वार्ता के लिए संघर्ष समिति के अध्यक्ष बजरंग सिंह चारावास, राजकुमार मुंड, चरण सिंह सरपंच चनाना, महेंद्र सिंह सरपंच लोयल, महिपाल सिंह पूर्व सरपंच गोवला, जयनारायण फागेरिया पूर्व सरपंच सोलाना, रिशाल सिंह और जुगलाल जांगिड़ सहित आठ सदस्यों का चयन किया गया।
श्री शुभकरण चौधरी, भाजपा प्रत्याशी लोकसभा, श्री विशंभर पूनिया, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ने भी अपनी अभिशंषा पत्र माननीय वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री जी के नाम भेजकर उप तहसील की मांग का समर्थन किया है। श्री राजेंद्र भांबू ने भी उप तहसील बनाने में अपना सहयोग देने का वादा किया है।
चनाना उप तहसील बनाने की मांग के समर्थन में कल दिनांक 13 जुलाई 2024 को चनाना में समस्त निजी शिक्षण संस्थान शैक्षिक बंद रहेंगे।
सभा में गुरदयाल सिंह धीवा पूर्व सरपंच चनाना, लुकमान, शीशराम धीवा, सुरेश बड़सरा, दिलीप नेहरा, रोहतास नेहरा, उमेश, अजीत कुलहरी, रघुवीर पत्रकार, विकास महला, दुलीचंद, प्यारेलाल, फिरोज खान, सत्यारूप सिंह प्रधानाचार्य, हवा सिंह जांगिड़, रविंद्र नेहरा, विद्याधर, जयकरण, जय नारायण हवलदार, राजेंद्र शर्मा, नेमीचंद, बलबीर, सुनील कुमार, पंकज, जुगलाल जांगिड़ पूर्व सरपंच भुकाना, नवीन, सूबेदार शीशराम, संजय भार्गव, जयप्रकाश जांगिड़, धर्म सिंह बांगड़वा, रोहिताश चौहान, सुभाष धीवा, मोहनलाल, राधा कृष्ण केडिया, आदित्य मित्तल, जीतू सोनी, शेखर जोशी, महावीर जांगिड़, मातादीन, मुकेश, निकेश, मेहर चंद, कुलदीप, संदीप, श्रवण कुमार, पेप सिंह, हेमराज, नरसी मीणा, विजय डिग्रवाल, जयकरण धीवा, अशोक केडिया, यशपाल धीवा, महेंद्र झाझरिया, विजेंद्र, संजय भाटिवाड, राजेश नायक, शीशराम मिस्त्री, सरदाराराम, शुभकरण, समदर चौहान, अमर सिंह, विनोद, देवेंद्र, जय सिंह, विनोद जांगिड़, बुजन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।