Wednesday, June 18, 2025
Homeसूरजगढ़घरडाना खुर्द में ग्रामीणों ने वन्य जीव संरक्षण का दिया संदेश, घायल...

घरडाना खुर्द में ग्रामीणों ने वन्य जीव संरक्षण का दिया संदेश, घायल नील गाय को वन विभाग को सौंपा

सूरजगढ़, 7 मई 2024: सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के घरडाना खुर्द गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने वन्य जीव संरक्षण का एक अनूठा उदाहरण पेश किया। गांव के राजा दौचानिया को जब पता चला कि एक नीलगाय जंगली कुत्तों के हमले में घायल हो गई है, तो उन्होंने तुरंत विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री संदीप राव को फोन पर सूचना दी।


संदीप राव ने बिना देर किए वन विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया और वन्यजीव की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया। कुछ ही समय बाद सिंघाना से वन विभाग के कर्मचारी घरडाना खुर्द पहुंचे और घायल नीलगाय को अपने अधिकार में ले लिया। इस दौरान हरिसिंह दौचानिया, दलीप, बीरबल और लक्की सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


यह घटना ग्रामीणों की वन्यजीवों के प्रति बढ़ती जागरूकता और उनकी संरक्षण की भावना को दर्शाती है। ग्रामीणों ने यह समझ लिया है कि वन्यजीव हमारे पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!