Sunday, June 29, 2025
Homeपिलानीघंडावा में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, 550 वर्ग...

घंडावा में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, 550 वर्ग मीटर भूमि के दान व 55 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण

पिलानी, 12 मई 2025: विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में भाजपा प्रत्याशी रहे और जिला महामंत्री राजेश दाहिया ने घंडावा गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्व. चंदगीराम कोठारी के पुत्रों का आभार जताया, जिन्होंने अपने पूर्वजों की स्मृति और ईश्वर के आशीर्वाद स्वरूप 550 वर्ग मीटर भूमि इस जनसेवा कार्य हेतु समर्पित की।

Advertisement's
Advertisement’s

राजेश दाहिया ने कहा कि इस भवन के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार होगा। उन्होंने इस कार्य के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह परियोजना संभव हो रही है। यह केंद्र लगभग 55 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा।

घंडावा में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, 550 वर्ग मीटर भूमि के दान व 55 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण

भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में घंडावा ग्राम पंचायत के सरपंच रामेश्वर सिंह के साथ-साथ उमेद, रोहिताश मेघवाल, सुरेश कुमार, जसवंत, विक्की सेन, अंजनी कुमार जांगिड, नगरमल जांगिड, महाबीर प्रशाद, प्रभुदयाल, बलराम पहलवान भोबिया, कपिल लांबा, इंद्र मेघवाल भोबिया, भाला राम मेघवाल, बृजेश मान भोबिया (पूर्व सरपंच), दरिया सिंह, हवा सिंह, हवा सिंह कुमावत, सुरेंद्र फोजी बिगोदना सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Advertisement's
Advertisement’s

उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से आसपास के गांवों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधा सुलभ हो सकेगी। इससे न केवल मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा, बल्कि गंभीर बीमारियों की रोकथाम और प्राथमिक जांच जैसी सेवाएं भी सुदृढ़ होंगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!