ग्रामीणों ने कहा, सूरजगढ़ पंचायत समिति में ही रखा जाए
पिलानी, 14 अप्रैल 2025: ग्राम पंचायत काजड़ा को सूरजगढ़ पंचायत समिति से हटाकर पिलानी पंचायत समिति में जोड़ने के प्रस्ताव के खिलाफ आज काजड़ा ग्राम वासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सरपंच मंजू तंवर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए ग्राम पंचायत काजड़ा को पंचायत समिति सूरजगढ़ में ही रखने की मांग की है।

विरोध प्रदर्शन करते हुए सरपंच मंजू तंवर, पूर्व सरपंच व पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र शर्मा, समाजसेवी भरत नागवान व सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर ने प्रस्ताव को अव्यावहारिक बताते हुए कहा कि पंचायत समिति सूरजगढ़ से ग्राम पंचायत काजड़ा की दूरी 4 किलोमीटर है जबकि पिलानी पंचायत समिति की दूरी 12 किलोमीटर है। सूरजगढ़ आवागमन के लिए हर समय साधन उपलब्ध रहता है जबकि पिलानी के लिए कोई भी साधन उपलब्ध नहीं है। यही नहीं काजड़ा ग्राम पंचायत की तहसील, उपखंड कार्यालय एवं रेलवे स्टेशन भी सूरजगढ़ ही है। ऐसे में प्रशासन व राज्य सरकार को यह बताना चाहिए कि काजड़ा को पिलानी पंचायत समिति में जोड़ने का औचित्य क्या है।
विरोध प्रदर्शन में ये हुए शामिल
विरोध प्रदर्शन में पूर्व सरपंच सरोज शर्मा, भीम सिंह शेखावत, कैलाश नागवान, जगदीश प्रसाद सेन, भगवती प्रसाद स्वामी, सत्यनारायण सिंगाठिया, पालाराम कुमावत, रामस्वरूप बुडानिया, बाबूलाल कुमावत, भगवती प्रसाद चंदेलिया, बाबूलाल मिस्त्री, सुमेर सिंह शेखावत, विजय सिंह शेखावत, विनोद सोनी, अनिल शर्मा, अनिल कलावटिया, राय सिंह शेखावत, लक्ष्मीकांत जोशी, होशियार सिंह सिंगाठिया, नाहर सिंह शेखावत, पवन शर्मा, श्री निवास शर्मा, धीर सिंह नायक, मुकेश सिंह शेखावत, विक्रम गुर्जर, गुरुदयाल जांगिड़, कपिल गुर्जर, विनोद नायक, मुन्नाराम मिस्त्री, प्यारेलाल मेघवाल, संदीप शेखावत, अशोक कुमावत, राजेन्द्र सैनी, अक्षय शर्मा, रोहित नागवान, मुरारीलाल शर्मा, दिनेश शेखावत, गुमान सिंह शेखावत, अशोक कुमार स्वामी, निखिल तंवर, नीरज सिंह, अक्षय सैन, धर्मेन्द्र सिंह शेखावत, रोबिन चंदेलिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।