चिड़ावा, 22 जनवरी 2025: गौ रक्षा दल राजस्थान ने हाल ही में देवकीनंदन DK को चिड़ावा तहसील उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार और प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सिंह बुहाना की सहमति से की गई है।
नियुक्ति पत्र के अनुसार, देवकीनंदन का कार्यकाल 21 जनवरी, 2025 से 21 जनवरी, 2027 तक रहेगा। उनसे गौ रक्षा के प्रति तन, मन और धन से कार्य करने की अपेक्षा की गई है।

गौ रक्षा दल राजस्थान राज्य में गौ माता और गौवंश की रक्षा के लिए काम करने वाला एक स्वयंसेवी संगठन है। यह संगठन भारतीय संस्कृति में गौ माता के महत्व को सुरक्षित रखने के लिए प्रयासरत है।
देवकीनंदन DK की इस नियुक्ति पर शुभम कटारिया , दीपक वर्मा (बाबू), पंकज वर्मा, शुभम जोगाई, विक्रम सिंह (अट्टू), प्रदीप योगी, संदीप योगी ने खुशी जताई व बंधाई दी।