Thursday, February 12, 2026
Homeझुन्झुनूगुढ़ागौड़जी: कैम्पर गाड़ियों में आकर कुल्हाड़ी-तलवार और पिस्टल किया था जानलेवा हमला,...

गुढ़ागौड़जी: कैम्पर गाड़ियों में आकर कुल्हाड़ी-तलवार और पिस्टल किया था जानलेवा हमला, 5 माह से फरार इनामी बदमाश सहित दो को पकड़ा गया

गुढ़ागौड़जी: थाना क्षेत्र में पाबूजी धाम भौड़की के पास हुए सनसनीखेज जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब पांच महीने से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश पंकज सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में कुल्हाड़ी, तलवार और पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था, जिससे तीन युवकों को गंभीर चोटें आई थीं।

कैम्पर गाड़ियों में घेरकर किया गया था जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार 10 जून 2025 की रात करीब 8:50 बजे पाबूजी धाम से पहले एक सुनियोजित वारदात को अंजाम दिया गया। रोहित कुमार उर्फ जोनी, निवासी डुडी नगर भौड़की, अपने साथियों विकास कुमार, अजय कुमार, आशीष कुमार और अक्षत कुमार के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर सांवरिया सेठ चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। रास्ते में कार का जीपीएस सिस्टम बंद होते ही वाहन रुक गया।

इसी दौरान दो कैम्पर गाड़ियां आईं, जिनमें सवार करीब तेरह युवक कार से उतरे और कुल्हाड़ी, तलवार व पिस्टल से हमला कर दिया। इस हमले में रोहित कुमार, आशीष कुमार और अक्षत कुमार को गंभीर चोटें आईं।

घायलों को सीकर और जयपुर किया गया था रेफर

हमले के बाद स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। घायल युवकों को पहले सरकारी अस्पताल गुढ़ागौड़जी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर आशीष कुमार और अक्षत कुमार को सीकर रेफर किया गया। वहां से भी स्थिति न सुधरने पर दोनों को जयपुर स्थित दुर्लभजी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया गया कि आशीष कुमार आर्मी से सेवानिवृत्त हैं।

सोशल मीडिया धमकियों और पुरानी रंजिश का मामला

प्रार्थी रोहित कुमार उर्फ जोनी ने रिपोर्ट में बताया कि हमलावरों में रोहित कुमार महला, विजय उर्फ टाइगर, बबलू सूटर, गफार उर्फ शेरा, अंकित राजपूत, नागेश उर्फ नागेन्द्र, वीरेंद्र उर्फ कालू और विकास उर्फ विक्की स्वामी सहित अन्य शामिल थे। आरोप है कि ये लोग पहले भी सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट और गाने डाल चुके थे और पैसों के लेनदेन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी।

5 हजार का इनामी बदमाश पंकज गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश पंकज, निवासी सैनीपुरा बडागांव, को ग्राम हांसलसर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही विक्रम सिंह उर्फ सोनू, निवासी गुढ़ागौड़जी, को जिला कारागृह झुंझुनूं से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं चार आरोपी

इस प्रकरण में पुलिस पहले ही गफार उर्फ शेरा, रोहित कुमार खारडिया, मो. इस्लाम भाटी और रोहित कुमार महला को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी विक्रम सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ पहले से ही छह आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस जांच जारी, अन्य आरोपियों की तलाश

गुढ़ागौड़जी पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और हमले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द और गिरफ्तारियां संभव हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!