Friday, June 20, 2025
Homeदेशगिरिराज सिंह का निशाना: महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर हमला, ओवैसी को...

गिरिराज सिंह का निशाना: महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर हमला, ओवैसी को दी चुनौती

बिहार के बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में एक सभा में भाषण देते हुए कई बड़े नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने इस सभा में चुनावी राजनीति को तेजी से गरमाया।

महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर निशाना

गिरिराज सिंह ने पूर्व सांसद और सीपीआई के नेता शत्रुघ्न प्रसाद द्वारा चुनाव आयोग से लिखित शिकायत करने के बाद महागठबंधन को और कम्युनिस्ट पार्टी को देशद्रोह में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “क्या पाकिस्तान परस्त दुश्मन देश का वोट लेंगे? महागठबंधन और कम्युनिस्ट पार्टी देशद्रोहियों को वोट चाहिए या नहीं, यह तय करें।”

तेजस्वी यादव के बयानों पर भी गिरिराज सिंह ने पलटवार लिया। यादव ने पूर्णिया में एक सभा में कहा था कि या तो महागठबंधन को वोट दें नहीं तो एनडीए को दें। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा, “तेजस्वी यादव ने अपनी हार स्वीकार कर ली है, इसलिए वह ऐसा कह रहे हैं। मुझे खुशी है कि वह मेरे लिए लोगों से वोट मांग रहे हैं।”

ओवैसी को दी चुनौती

इसके साथ ही, गिरिराज सिंह ने ओवैसी पर भी तीखा निशाना साधा, कहते हुए, “ओवैसी और सारे लोगों को मैं चुनौती के साथ कहता हूं कि चुनाव में घोषणा कर के जनसंख्या नियंत्रण कानून हम लाएंगे। मैं समझ लूं कि वह अधिक बच्चा पैदा करने वाले लोग समूह को समर्थन नहीं करते।”

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!