Saturday, March 21, 2026
Homeसूरजगढ़गांव ढाढोत खुर्द में निशुल्क रोग निदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

गांव ढाढोत खुर्द में निशुल्क रोग निदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

सूरजगढ़ (दिनेश झाझडिया) : स्वर्गीय रामअवतार जांगिड़ की पांचवी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गांव ढाढोत खुर्द में एक विशाल निशुल्क रोग निदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पिरदान रामअवतार ज्वेलर्स की तरफ से किया गया था।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉक्टर संत कुमार जांगिड़, डॉक्टर मुकेश बेनीवाल, डॉक्टर जितेन्द्र यादव, डॉक्टर नरेन्द्र तेतरवाल, डॉक्टर अनिता पायल, डॉक्टर राजेश सोमरा, डॉक्टर रोशन कौशिक, डॉक्टर संजय सोनी, डॉक्टर प्रीतम यादव और डॉक्टर नवीन जांगिड़ शामिल थे।


शिविर के दौरान बीपी, शुगर, सहित विभिन्न प्रकार की जांचें की गईं और निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। स्वास्थ्य सेवा शिविर में लगभग 400 से 500 रोगियों ने स्वास्थ्य की जांच और निशुल्क दवाईयां लेकर सेवा का लाभ उठाया।

शेखावाटी ग्रामीण स्कूल एवं आईटीआई काकोड़ा (सूरजगढ़) के संचालक राजेन्द्र जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर हर वर्ष 15 मार्च को आयोजित किया जाता है। शिविर में गांव ढाढोत खुर्द के सज्जन कुमार जांगिड़, रोहिताश जांगिड़, कृष्ण कुमार जांगिड़, महेश जांगिड़ सहित समस्त जांगिड परिवार के विशेष सहयोग से यह शिविर आयोजित किया जाता है। शिविर में ढाढोत खुर्द एवं आसपास के काफी गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!