चिड़ावा, 2 सितम्बर 2024: श्री गणेश सेवा मित्र मण्डल चिड़ावा द्वारा 8वां गणेश महोत्सव 7 सितम्बर से 16 सितम्बर तक आयोजित किया जायेगा। पुरानी बस्ती (वार्ड नं 19) में जगदीश जी के मन्दिर के पीछे आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव में 10 दिन तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।
श्री गणेश सेवा मित्र मण्डल के कार्यकर्ता आयोजन को लेकर उत्साहित हैं और पिछले 7 गणेश महोत्सवों की तरह इस बार भी आयोजन के भव्य और लोकप्रिय होने के प्रति आशान्वित हैं।
10 दिन रहेगी धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
श्री गणेश सेवा मित्र मण्डल के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार, 7 सितम्बर को गणेश पूजन के साथ महोत्सव का शुभारम्भ किया जायेगा। महोत्सव के दौरान 9 सितम्बर से 14 सितम्बर तक प्रति दिन बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियों की प्रस्तुतियां दी जायेंगी।
शनिवार, 14 सितम्बर को महोत्सव आयोजन स्थल पर भगवान गजानन की प्रतिमा का अलौकिक श्रृंगार किया जायेगा साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
रविवार, 15 सितम्बर को 56 भोग, महा आरती व भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में गायक कलाकार राजू रसिया और नेहा माहेश्वरी भजनों की रस गंगा प्रवाहित करेंगे।
सोमवार 16 सितम्बर को आयोजन स्थल पर समस्त विश्व के कल्याण हेतु हवन किया जायेगा जिसके बाद भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन होगा।
गणेश महोत्सव का पोस्टर लॉन्च किया
श्री गणेश सेवा मित्र मण्डल के सुमेर सिंह तंवर, विक्की ठाकुर, राजेश भार्गव, संजय शर्मा, विशाल ठाकुर, मोहन सिंह तंवर, अमन सिंह, हरीश सैनी, तन्मय लाम्बा, हर्षित भार्गव, दीपक भार्गव, विक्की भार्गव, मोहित भारतीय, विशाल सैन आदि कार्यकर्ताओं ने आज श्याम मन्दिर के सामने का बैनर लगा कर आयोजन के प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर गणेश महोत्सव का पोस्टर भी लॉन्च किया गया।
प्रबुद्धजनों के मार्गदर्शन में होगा महोत्सव का आयोजन
गणेश महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर श्री गणेश सेवा मित्र मण्डल के कार्यकर्ताओं को ठाकुर राजेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह तंवर, राकेश भार्गव, जितेन्द्र भार्गव, अशोक भार्गव, राम अवतार शर्मा, राजकुमार शर्मा, संजय कुमार ओझा, इन्द्र दायमा, जगदीश गोस्वामी, असगर अली, अशोक तिवाड़ी, अश्विनी तिवाड़ी, महेश तिवाड़ी, अशोक सिंह तंवर, मनोज शर्मा, पार्षद निखिल चौधरी, संदीप चौधरी, साधुराम भार्गव, पूर्णमल भार्गव, मुरारी लाल भार्गव, अशोक भार्गव, सुनील-संदीप भार्गव, सुशील भार्गव, रूड़मल भार्गव, इस्लाम शेख, प्रदीप सैनी, सांवरमल तिवाड़ी, दीपक सुल्तानिया, जयदीप नूनिया, भदरमल भार्गव, मीनू भार्गव व अन्य वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों का भी सहयोग एवं मार्गदर्शन मिल रहा है।