Saturday, March 28, 2026
Homeचिड़ावाखेल का दम दिखाकर अर्पिता ने दिलाया मेडल, राष्ट्रीय जाट महासंघ ने...

खेल का दम दिखाकर अर्पिता ने दिलाया मेडल, राष्ट्रीय जाट महासंघ ने किया सम्मान

चिड़ावा: राष्ट्रीय जाट महासंघ की ओर से उभरती हुई नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी अर्पिता कुमारी का समारोहपूर्वक सम्मान किया गया। अंडर-14 वॉलीबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली अर्पिता को महालक्ष्मी ज्वैलर्स परिसर में फूल-मालाओं और साफे के साथ स्वागत किया गया।

बांगोठड़ी की रहने वाली युवा खिलाड़ी अर्पिता कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को कांस्य मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कप्तान के रूप में उनके नेतृत्व कौशल और खेल तकनीक की सराहना की जा रही है। क्षेत्रीय खेलप्रेमियों ने इस उपलब्धि को स्थानीय खेल प्रतिभाओं के उत्थान का बड़ा संकेत माना।

चिड़ावा के महालक्ष्मी ज्वैलर्स पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय जाट महासंघ की अगुवाई में अर्पिता का गर्मजोशी से अभिनंदन हुआ।

आयोजन की अध्यक्षता महासिंह माठ ने की, जहां क्षेत्र के शिक्षकों, पूर्व पुलिसकर्मियों और समाज प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया।

अर्पिता के स्वागत में कन्वरपाल बलवदा, महेंद्र नेहरा, विरेन्द्र पूनियां, कोच ओमवीर पूनियां, अनुजा जाखड़, मुकेश धनखड़, सहित अर्पिता के पिता व कप्तान कृष्ण कुमार धनखड़ मौजूद रहे।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि यदि ग्रामीण प्रतिभाओं को सही प्रशिक्षण, संसाधन और प्रोत्साहन मिले तो क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की दर्जनों खिलाड़ी तैयार हो सकती हैं। अर्पिता की उपलब्धि इस दिशा में मजबूत उदाहरण बनकर सामने आई है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!