Thursday, February 12, 2026
Homeखेतड़ीखेतड़ी में नाबालिग अपहरण मामला: पुलिस ने अपहृता को सकुशल छुड़ाया, आरोपी...

खेतड़ी में नाबालिग अपहरण मामला: पुलिस ने अपहृता को सकुशल छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

खेतड़ी: थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और आरोपी गौतम ऋषि को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस कार्रवाई के बाद परिजनों में राहत का माहौल है।

पीड़ित परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी सुबह लगभग 5 बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। संदेह होने पर आरोप लगाया गया कि वह गोठड़ा निवासी गौतम पुत्र परमानंद जागिड के साथ हो सकती है। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि आरोपी गौतम ऋषि उम्र 23 वर्ष, वार्ड 3 गारेकर हॉस्पिटल के पास, गोठड़ा थाना खेतड़ी नगर से है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया। अपहृता को सुरक्षित बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया गया।

इस कार्रवाई में खेतड़ी थाना पुलिस की विशेष भूमिका रही। टीम में खेतड़ी थाना प्रभारी मोहनलाल के साथ शान्ता, निवेश, अनिल और महेश शामिल रहे। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए अपहृता का लोकेशन ट्रेस किया और आरोपी को पकड़कर कानून के हवाले किया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!