Saturday, March 14, 2026
Homeखेतड़ीखेतड़ी: बोलेरो गाड़ी में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

खेतड़ी: बोलेरो गाड़ी में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

खेतड़ी: खेतड़ी पुलिस ने एक सनसनीखेज घटना में बोलेरो गाड़ी में आग लगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लालचंद उर्फ लालिया पर जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के कई मामले पहले से ही दर्ज हैं।

क्या हुआ था?

28 सितंबर को बांसियाल निवासी प्रकाश गुर्जर अपनी बोलेरो गाड़ी से अपने ससुराल देवता आया था। इसी दौरान आरोपी लालचंद ने प्रकाश के सास ससुर के साथ व प्रकाश के साथ गाली-गलौच की और बाद में पैट्रोल डालकर गाड़ी में आग लगा दी। प्रकाश किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा लेकिन गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

खेतड़ी पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जसरापुर से देवता जाने वाली सड़क पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, आरोपी लालचंद उर्फ लालिया एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ नांगल चौधरी और खेतड़ी नगर में आर्म्स एक्ट और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!