Thursday, June 19, 2025
Homeखेतड़ीखेतड़ी नगर पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश झब्बर सिंह को...

खेतड़ी नगर पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश झब्बर सिंह को किया गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के मामले में चुरू पुलिस को थी लंबे समय से तलाश

खेतड़ी नगर, 24 मार्च 2025: खेतड़ी नगर पुलिस ने रात के समय घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी देने के मामले में 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश झब्बर सिंह उर्फ जे.पी. को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजलदेशर, चुरू के एनडीपीएस एक्ट के मामले में भी वांछित था।

Advertisement's
Advertisement’s

घटना का विवरण

खेतड़ी नगर निवासी भवानी सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि नरेंद्र ने उसकी पिकअप गाड़ी पर लगे डीजे सिस्टम को खुर्द-बुर्द कर दिया। जब भवानी सिंह ने डीजे सिस्टम वापस मांगा तो नरेंद्र, झब्बर सिंह उर्फ जे.पी. और अनिल ने मिलकर रात में घर में घुसकर तोड़फोड़ की और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। आसूचना संकलन और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। झब्बर सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल, पटना, आगरा, बीकानेर और जयपुर में छिपता रहा, लेकिन फसल कटाई के लिए घर लौटने पर पुलिस को उसकी सूचना मिली।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नंगली सलेदी सिंह में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। झब्बर सिंह की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

Advertisement's
Advertisement’s

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

झब्बर सिंह उर्फ जे.पी. पर विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं:

  1. एफआईआर संख्या 86/2024 – थाना हाथोज, जयपुरआर्म्स एक्ट
  2. एफआईआर संख्या 14/2025 – थाना खेतड़ी नगरबीएनएस एक्ट
  3. एफआईआर संख्या 132/2024 – थाना राजलदेशर, चुरूएनडीपीएस एक्ट

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही राजलदेशर पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!