Wednesday, April 16, 2025
Homeखेतड़ीखेतड़ीनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत, शादी समारोह...

खेतड़ीनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत, शादी समारोह में काम करने जा रहा था मृतक

खेतड़ी, 14 अप्रैल 2025: खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हलवाई का काम करने जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रात करीब 9:30 बजे ढाणी भरगड़ान के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement's

मृतक की पहचान शीशराम (50) पुत्र सुल्तानराम, निवासी खरखड़ा के रूप में हुई है। वह शादी-विवाह जैसे आयोजनों में हलवाई का कार्य करता था। घटना के समय वह गोठड़ा गांव में एक शादी समारोह में काम करने जा रहा था।

स्थानीय लोगों ने दी मदद, लेकिन नहीं बची जान

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के पायलट सतीश मान और ईएमटी राहुल चौधरी शीघ्र पहुंचे और शीशराम को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल ले गए। लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement's
Advertisement’s

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

शीशराम अपने पीछे एक बेटा राजेश छोड़ गया है। उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। परिवार पर अचानक आई इस दुर्घटना से गहरा शोक व्याप्त है। परिजन और गांव के लोग शव को लेने अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!