चिड़ावा: पिलानी विधानसभा क्षेत्र की खुड़िया ग्राम पंचायत में भाजपा युवा नेता राजेश दहिया का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। समारोह के दौरान विकास कार्य, जनकल्याणकारी योजनाएं और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां प्रमुख चर्चा का विषय रहीं।
खुड़िया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित इस सम्मान समारोह में खुड़िया, पटेल नगर, खुड़िया बास और आलमपुर सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। उपस्थित जनसमूह ने राजेश दहिया को साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और जनसमर्थन का माहौल देखने को मिला।
समारोह को संबोधित करते हुए राजेश दहिया ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन भाजपा सरकार लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने बताया कि सुशासन के दो वर्षों में सरकार ने वे कार्य पूरे किए हैं, जो पूर्ववर्ती सरकारें अपने पूरे कार्यकाल में नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
राजेश दहिया ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को नियमित रूप से देखने और सुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे आमजन से संवाद करते हैं और सरकारी योजनाओं के साथ प्रेरणादायक संदेश साझा करते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

कार्यक्रम के समापन पर राजेश दहिया ने खुड़िया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह के लिए समस्त पंचायतवासियों का आभार व्यक्त किया और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जनसमर्थन से ही क्षेत्र में निरंतर विकास संभव है।
इस अवसर पर विकास स्वामी, बाबूलाल वर्मा, रघुबीर सिंह, उदमीराम जांगीड़, अमीलाल पटवारी, श्रीचंद सिलायाच, अमरसिंह बलवदा, नंदूराम, मातुराम, वीरपाल, महेंद्र सिंह, हरिसिंह, काशीराम योगी, करनीराम, महावीर, सत्यवीर, मांगेलाल, धर्मपाल, रामधन, विद्याधर, बंशी, कमलेश, बलबीर, हजारीलाल, गुलझारी, जयसिंह, दयानंद, जोखीराम, बजरंग सिंह, तुलसीराम, सरदाराम, अर्जुन, अमरसिंह और सत्यवीर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





