Sunday, March 9, 2025
Homeपिलानीकोलकाता में सीपीडब्ल्यूडी अभियंता नवीन बांगड़वा का दिल का दौरा पड़ने से...

कोलकाता में सीपीडब्ल्यूडी अभियंता नवीन बांगड़वा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 28 वर्ष के थे, झुंझुनू के बनगोठड़ी के निवासी थे

पिलानी, 8 मार्च: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) में कार्यरत कार्यकारी अभियंता नवीन बांगड़वा का बुधवार की सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे वर्ष 2020 में सीपीडब्ल्यूडी में चयनित हुए थे और वर्तमान में कोलकाता में अपनी सेवाएं दे रहे थे। नवीन अविवाहित थे और उनकी आयु 28 वर्ष थी। उनका अन्तिम संस्कार आज दोपहर बाद 3 बजे उनके पैतृक गांव बनगोठड़ी कलां में किया जाएगा।

उत्कृष्ट थी शैक्षणिक उपलब्धियां

नवीन बांगड़वा का जन्म 19 अप्रैल, 1995 को सीकर में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नासिक के महाराष्ट्र में रंगू बाई गुनारे स्कूल से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने केके वाघ कॉलेज, नासिक से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया 59वीं रैंक हासिल की थी।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

नवीन बांगड़वा के पिता धर्मवीर चौधरी नासिक में ट्रांसपोर्ट से सम्बन्धित व्यवसाय का संचालन करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। परिवार नासिक में ही निवास करता था। नवीन के परिवार में एक बहन उनसे बड़ी और एक छोटी है। उनके दादा ताराचंद बांगड़वा और चाचा राजवीर बांगड़वा भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहेंगे। नवीन बांगड़वा के असामयिक निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!