चिड़ावा: कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई दर्दनाक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना के विरोध में चिड़ावा में सर्व समाज ने आज एक आक्रोश रैली निकाली। रैली का नेतृत्व भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा ने किया।
सूरजगढ़ मोड़ से विवेकानंद चौक तक निकली रैली
रैली सूरजगढ़ मोड़ से शुरू होकर बाजार के रास्ते कबूतर खाना होते हुए विवेकानंद चौक तक पहुंची। रैली के दौरान बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस घटना को निर्भया कांड से जोड़ते हुए इसे ‘निर्भया कांड 2.0’ करार दिया गया।
कड़ी सजा की मांग
रैली के वक्ताओं ने मांग की कि ऐसी घटनाओं पर कठोर कानून बनाए जाएं और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और इस तरह की घटनाएं समाज के लिए शर्मनाक हैं।
रैली में शामिल हुए प्रमुख लोग
इस रैली में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूजा शर्मा और सरला पाठशाला से अनीता पूनिया समेत कई वक्ताओं ने रैली को संबोधित किया।
युवाओं में दिखा आक्रोश
रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और इस घटना के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।