Tuesday, March 31, 2026
Homeचिड़ावाकेन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे चिड़ावा, खुली जीप में 4 किमी...

केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे चिड़ावा, खुली जीप में 4 किमी के रोड शो मे राजेश दहिया के लिए मांगे वोट

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज शाम चिड़ावा पहुंचे। सूरजगढ़ रोड़ बाईपास पर पार्टी प्रत्याशी राजेश दहिया और जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शेखावत का स्वागत किया। इससे पहले गजेन्द्र सिंह शेखावत हेलीकॉप्टर से पिलानी पहुंचे जहां से सड़क मार्ग से वे चिड़ावा पहुंचे।

बाद में खुली जीप में सवार केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत चिड़ावा के बाजारों से गुजरे और राजेश दहिया को वोट देने की अपील की। रोड़ शो में हरियाणा की फिल्म कलाकार पम्मी मोटन भी शामिल हुई। खेतड़ी रोड़, कबूतर खाना, पुरानी तहसील रोड़, विवेकानंद चौक, कल्याण प्रभु मन्दिर, मुख्य बाजार में गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रोड़ शो के माध्यम से जन सम्पर्क किया। इस दौरान कई जगह व्यापारियों ने माल्यार्पण और पुष्प वर्षा कर केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया।

रोड़ शो के दौरान केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने विवेकानन्द चौक में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। यहां जेसीबी से रोड़ शो पर पुष्प वर्षा की गई। बाद में गौशाला रोड़ होते हुए सभी बागर स्थित कबीर टीला पहुंचा, जहां रोड़ शो का समापन हुआ।

ये रहे मौजूद

रोड़ शो में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मानसिंह श्योराण, पवन मावंडिया, चिड़ावा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पार्षद रविकांत शर्मा, सुरेश भूकर, अनिल रणवा, राजेश फोरमैन, राजेंद्र कोच, रोहिताश्व धांगड़, बैजनाथ मोदी, अमर सिंह कोकचा, प्रदीप मालसरिया, मदन डारा, विक्की हर्षवाल, निरंजन लाल शर्मा, महेन्द्र चेजारा, अनुज भगेरिया, गंगाधर सैनी, विद्याधर सैनी, शम्भू पंवार, नरेन्द्र काछवाल, दिलीप स्वामी, पवन शर्मा, मुरली मनोहर शर्मा, कमलेश मालानी, राकेश सर्राफ, अशोक शर्मा, रामचंद्र शर्मा, मधु शर्मा, पाना देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!