Wednesday, June 18, 2025
Homeचिड़ावाकेदारनाथ धाम की 800 किमी की पदयात्रा पर निकले सोलो ट्रैवलर विजय...

केदारनाथ धाम की 800 किमी की पदयात्रा पर निकले सोलो ट्रैवलर विजय मिश्रा का चिड़ावा में अभूतपूर्व स्वागत, 1 माह में पूरी होगी यात्रा

डूंडलोद से केदारनाथ धाम की पदयात्रा पर निकले विजय मिश्रा का आज चिड़ावा के श्री श्याम मित्र मण्डल के सदस्यों ने ओजटू स्थित सत्ता दादा मन्दिर में अभूतपूर्व स्वागत किया।

डूंडलोद से 1 सितम्बर को अकेले ही केदारनाथ धाम की पदयात्रा पर रवाना हुए विजय मिश्रा को श्री श्याम मित्र मण्डल, चिड़ावा के सदस्यों ने फूल मालाएं पहना कर और पुष्प वर्षा कर श्याम दुपट्टा पहनाया। इस अवसर पर मण्डल के वरिष्ठ सदस्य सहायक प्रशासनिक अधिकारी शेखर शर्मा और सुनील दाधीच ने विजय मिश्रा को केदारनाथ यात्रा के निर्विघ्न और सकुशल पूर्ण होने की शुभकामनाएं भी विजय कुमार को दी।

तिरंगे के साथ केदारनाथ धाम की 800 किमी की पदयात्रा पर निकले विजय मिश्रा ने बताया कि भगवान भोलेनाथ में अगाध आस्था है और शिव की प्रेरणा से ही इस पदयात्रा का संकल्प ले पाया हूं। विजय मिश्रा ने बताया कि इससे पहले 8 ज्योतिर्लिंग की यात्रा कर चुके हैं और द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा का लक्ष्य निर्धारित किया है। केदारनाथ धाम की पदयात्रा विजय लगभग 1 माह में पूरी करेंगे। विजय मिश्रा सोलो ट्रैवलर हैं और अब तक की लगभग सभी यात्राएं अकेले ही पूरी की हैं। पूरी ब्रज यात्रा कई बार अकेले ही कर चुके हैं। असम की कामाख्या देवी की यात्रा भी विजय ने सोलो ट्रैवलर के रूप में ही की है। तीर्थों की यात्राओं के दौरान ही केदारनाथ धाम की यात्रा का संकल्प लिया था।

ओजटू के सत्ता दादा मन्दिर में केदारनाथ धाम की पदयात्रा पर निकले विजय मिश्रा के स्वागत के लिए आज चिड़ावा एसीबीईओ सुशील कुमार शर्मा, शेखर शर्मा, सुनील दाधीच, अश्विनी शर्मा, विकास शर्मा, महेन्द्र लाम्बा, कपिल शर्मा, अभिषेक ‘सोनू’ शर्मा, सुनील शर्मा, समीर सिंह शेखावत, घीसूलाल शर्मा, रितेश सोनी, रोहन कुमार, दीपक पारीक, राजेश पारीक, रवि नायक, नवीन शर्मा, संदीप शास्त्री, प्रेम कुमार सिंघाना सहित कई अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!