चिड़ावा: केंद्रीय कृषि एवं कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ सिंह चौधरी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनूं पहुंचे। उनके साथ पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री चौधरी का पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित भगेरिया के फार्म हाउस पर भव्य स्वागत किया।
स्वागत समारोह में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर, महामंत्री धर्मेंद्र नेहरा और डॉ. नवीन ठोलिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्षद अंकित भगेरिया ने मंत्री चौधरी को साफा, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पार्षद शशिकांत चेजारा, राजेश कुमावत, पवन शर्मा नवहाल, ईशु भगेरिया, श्याम सुंदर शर्मा, सत्येंद्र कौशिक, रिटायर्ड इनकम टैक्स कमिश्नर पवन शर्मा, राकेश स्वामी, श्याम सुंदर जालिंद्रा, पूर्व पार्षद महेंद्र कुमावत, अमित, शशिकांत कुठाणिया, नितेश जांगिड़, पीयूष, राम भरोसा, रोहित सैनी, विशाल सैनी, विशाल सैन, विशाल माखरिया, अमित भगेरिया, सुभाष गोयल (बुहाना), गजेंद्र कुमावत, दिनेश वर्मा, कृष्णा वर्मा, गोविंद शर्मा, रवि शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मंत्री चौधरी ने इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।





