चिड़ावा: केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के शनिवार को चिड़ावा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह आयोजन शहर के कबूतरखाना बस स्टैंड स्थित कृष्णा टेलीकॉम के बाहर संपन्न हुआ, जहां उपस्थितजनों ने उन्हें माला पहनाकर और साफा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
स्वागत समारोह में राम प्रताप पूनिया, ईश्वर पूनिया, बनवारीलाल और गुलज़ारीलाल नूनिया के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही अजय नूनिया और रणवीर डांगी ने परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा की तस्वीर भेंट की। पवन शर्मा नवहाल, अमित सैनी गोलू और मनोज शर्मा के नेतृत्व में श्रीराम दरबार की तस्वीर मंत्री को भेंट की गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, भाजपा नेता सुरेश भूकर, नीतिका थालौर और जय सिंह नूनिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला, गुलदस्ता और साफा भेंटकर केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मंत्री शेखावत ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा की तथा क्षेत्र में भाजपा की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान रामभगत पूनिया, नरोत्तम नूनिया, सुमेर डांगी, विकास पायल, विकास कटेवा, सुनील भूकर, मोतीलाल डांगी, लोकेश भास्कर, अरविंद भगत, बलबीर सैनी, सुरजीत सैनी, चरण सिंह पूनिया, देवेंद्र सैनी, पवन शर्मा नवहाल, अमित सैनी, मनोज शर्मा, शंभु पंवार और बिल्लू मुरादपुर समेत अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मंत्री शेखावत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।