चिड़ावा: कुम्हार, कुमावत महासभा ने समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए सोमवार शाम बिंवाल भवन चिड़ावा में अहम बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता बाबूलाल वर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा) ने की।
बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों और पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने विचार रखे। सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 26 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी विभिन्न कार्यकर्ताओं को सौंपी गई।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम पेंटर, जिलाध्यक्ष विनोद लुहानीवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नरहड़ सहित गजानंद, जगमोहन, बाबूलाल बावलियां, मदन, ऋषिकेश, सुनिल, मुन्ना लाल, शिवकुमार, सुरेंद्र, संजय, सुनीता देवी, नागेश, दिनेश, रतनलाल और फूलवती उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
समारोह का उद्देश्य समाज की प्रतिभाशाली विभूतियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम समाज के गौरव को बढ़ाने के साथ युवाओं को शिक्षा और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।





