Thursday, February 12, 2026
Homeचिड़ावाकुंभाराम लिफ्ट कैनाल योजना पर बोले श्रवण कुमार: जब मुख्यमंत्री ने खुद...

कुंभाराम लिफ्ट कैनाल योजना पर बोले श्रवण कुमार: जब मुख्यमंत्री ने खुद कह दिया कि उन्होंने मेरी भावनाओं को पूरा कर दिया तो अब कहने को क्या बाकी रहा

चिड़ावा: सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कुंभाराम लिफ्ट कैनाल योजना के साकार होने पर जो लोग श्रेय लेने कि कोशिश कर रहे हैं वो पागल हैं। उन्होंने कहा कि जब खुद मुख्यमंत्री ने फोन कर के मुझसे कह दिया कि उन्होंने मेरी भावनाओं को पूरा कर दिया तो अब कहने को क्या बाकी रह गया। करने वाले तो मुख्यमंत्री हैं। कोई पाइप के हाथ लगाकर कहे कि मैंने किया तो कहता रहे।

अपने 71वें जन्मदिन पर चिड़ावा के राजकीय उप जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम के दौरान सूरजगढ़ विधायक ने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही।

विधायक का जन्मदिन सेवाभावी कार्यों के साथ मनाने की श्रृंखला में उप जिला अस्पताल में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा यह आयोजन किया गया था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

आयोजन में चिड़ावा चेयरमैन सुमित्रा सैनी, वाइस चेयरमैन अभय सिंह बडेसरा, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, समाजसेवी शीशराम हलवाई, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पूनिया, विक्रांत जाखड़, रघुवीर डैला, विजेंद्र नूनिया, परसाराम सैनी, शंकर लाल, मुनान कुरैशी सहित बडी़ संख्या में जनप्रतिनिधि व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!