मंडी, हिमाचल प्रदेश: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर रविवार तड़के करीब 4:00 बजे एक लग्जरी टूरिस्ट बस के पलटने से 31 पर्यटक घायल हो गए। हादसा मंडी के चार मील क्षेत्र के पास हुआ, जब यह बस पर्यटकों को लेकर कुल्लू-मनाली के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कसोल की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में कुल 38 लोग सवार थे, जिनमें चालक और परिचालक भी शामिल हैं।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मंडी सागर चंद्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण बस की तेज गति सामने आया है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे बस सड़क से फिसलकर पलट गई। हादसे के समय क्षेत्र में कोहरा और अंधेरा था, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में भी दिक्कतें आईं।
स्थानीय लोगों ने निभाई मानवता की मिसाल
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही, स्थानीय ग्रामीणों ने भी तत्परता दिखाते हुए राहत कार्यों में सहायता प्रदान की और घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।
#WATCH | Himachal Pradesh: A tourist bus overturned near Mandi town on the Chandigarh-Manali Highway at around 4:00 AM. The bus was en route to Kasol (Kullu-Manali) when the accident took place. A total of 31 passengers (including driver and conductor) sustained injuries. Two… pic.twitter.com/ylWP1QcQCn
— ANI (@ANI) April 13, 2025
घायलों की स्थिति
31 घायल पर्यटकों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। छह अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज मंडी के अस्पताल में चल रहा है, जबकि बाकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Advertisement’s
घायल पर्यटकों की सूची
क्रम | नाम | लिंग | उम्र | पिता का नाम |
---|---|---|---|---|
1 | कायुरी | महिला | 23 | अमित |
2 | लेवन | पुरुष | 23 | अजय |
3 | प्रथम | पुरुष | 22 | अश्विनी |
4 | सूरज | पुरुष | 25 | नाना साहिब |
5 | प्रशांत | पुरुष | 37 | प्रकाश |
6 | पलकशा | महिला | 26 | प्रवेश |
7 | दीपक | पुरुष | 25 | हरिंदरजी |
8 | सुषमा | महिला | 24 | धर्मनाथ |
9 | धनंजय | पुरुष | 46 | शिवाजी |
10 | अभिजीत | पुरुष | 25 | अमन चौधरी |
11 | शिवांगी | महिला | 24 | मुन्नालाल |
12 | मुस्कान | महिला | 24 | (अधूरा) |
13 | रणजय | पुरुष | 26 | (अधूरा) |
14 | रौनक परमार | पुरुष | 37 | (उल्लेख नहीं) |
15 | सुनील | पुरुष | 29 | मदन लाल |
16 | हरिहर | पुरुष | 24 | दिनेश्वर |
17 | राज शेखर | पुरुष | 24 | जयजीत |
18 | इंदिरा | महिला | 27 | अनिल |
19 | राजेन्द्र | पुरुष | 47 | साहिब |
20 | अश्मय | पुरुष | 23 | संजीव |