किसान आंदोलन समाचार: राजस्थान के हनुमानगढ़ में पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया। इससे एक किसान का सिर फूट गया है। दरअसल, न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का आज दिल्ली में महापड़ाव है। वहीं, किसानों ने आज ग्रामीण भारत बंद भी बुलाया है। हनुमानगढ़ में बंद के दौरान किसानों ने पीएम मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में विरोध करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ दी। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, इससे एक किसान का सिर फूट गया।




