Thursday, June 19, 2025
Homeदेशकासगंज में दर्दनाक हादसा: मिट्टी की ढाय में दबकर चार लोगों की...

कासगंज में दर्दनाक हादसा: मिट्टी की ढाय में दबकर चार लोगों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

कासगंज, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के कासगंज के मोहनपुरा कस्बे में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ, जब मिट्टी की ढाय में दबकर चार लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ये लोग एक कार्यक्रम के लिए मिट्टी लेने आए थे, जब मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

राहत और बचाव कार्य जारी, गंभीर घायलों को किया अलीगढ़ रेफर

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, विधायक हरिओम वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। गड्ढा गहरा होने के कारण महिलाओं और बच्चों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चीफ मेडिकल ऑफिसर के अनुसार, अस्पताल में अब तक नौ लोगों को लाया गया है, जिनमें चार की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अलीगढ़ रेफर किया गया है जबकि बाकी का इलाज कासगंज के जिला अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों की पहचान

इस हादसे में मृतकों की पहचान रामबेटी (32) पत्नी दान पाल, प्रेम देवी (35) पत्नी गंगा प्रसाद, सरस्वती (33) पत्नी रघुवीर, और पिंकी (12) पुत्री मानपाल के रूप में हुई है। सभी मृतक रामपुर के निवासी थे। हादसे के बाद ग्रामीणों में शोक की लहर है और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

हादसे का कारण और ग्रामीणों का बयान

ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया निर्माण के कारण इस गड्ढे की खुदाई की गई थी और मिट्टी ढाय खोखली हो चुकी थी। ग्रामीण महिला हेमलता ने बताया, “हम लोग मिट्टी खोदने के लिए गए थे, तभी ढाय गिर गई और 10-12 लोग उसके नीचे दब गए।” वहीं, एक अन्य ग्रामीण किशनलाल ने कहा, “पुलिया बन रही थी, इसलिए गड्ढा किया गया था। इसी बीच मिट्टी लेने गए लोग हादसे का शिकार हो गए।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए शीर्ष अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने हादसे का शिकार हुए लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है और घायलों के इलाज में किसी प्रकार की बाधा न आने देने के लिए भी कहा है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!