Thursday, June 19, 2025
Homeदेशकांग्रेस को बड़ा झटका: हरियाणा में किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने...

कांग्रेस को बड़ा झटका: हरियाणा में किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा

हरियाणा, 18 जून, 2024: हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना त्यागपत्र भेजा और इसके बाद बुधवार को दोनों भाजपा में शामिल हो गईं। किरण चौधरी वर्तमान में कांग्रेस विधायक हैं और श्रुति चौधरी हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष रह चुकी हैं।

इस्तीफे का कारण

किरण चौधरी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए अपने त्यागपत्र में कहा, “हरियाणा में कांग्रेस पार्टी व्यक्तिगत जागीर बन गई है, जिससे मेरी जैसी ईमानदार आवाजों के लिए कोई जगह नहीं बची है। बहुत ही सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से मुझे दबाया गया, अपमानित किया गया और मेरे खिलाफ साजिश रची गई। हमारे लोगों का प्रतिनिधित्व करने और उन मूल्यों को बनाए रखने के मेरे मेहनती प्रयासों में महत्वपूर्ण रूप से बाधा उत्पन्न हुई है, जिनके लिए मैं हमेशा से खड़ी रही हूं।”

हुड्डा से मतभेद

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू किरण चौधरी को वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का धुर विरोधी माना जाता है। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में भिवानी-महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से श्रुति चौधरी को टिकट न दिए जाने से उनकी नाराजगी और बढ़ गई। कांग्रेस ने इस सीट से मौजूदा विधायक और हुड्डा के वफादार राव दान सिंह को टिकट दिया था, जो भाजपा के मौजूदा सांसद धर्मबीर सिंह से हार गए।

भाजपा में शामिल होने की घोषणा

पीटीआई के मुताबिक, किरण चौधरी ने कहा, “श्रुति और मैं बुधवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगी।” हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए चौधरी ने कहा, “उन्होंने मुझे एक कोने में धकेल दिया है। अपमान की एक सीमा होती है। मैं और श्रुति दोनों कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो जाएंगी। श्रुति हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगी।”

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!