Sunday, February 15, 2026
Homeविदेशकांगो में दर्दनाक नाव हादसा: आग लगने के बाद नाव पलटी, 50...

कांगो में दर्दनाक नाव हादसा: आग लगने के बाद नाव पलटी, 50 की मौत, सैकड़ों लापता

कांगो, मबंडाका: कांगो में एक भीषण और दर्दनाक नाव हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। कांगो नदी में यात्रियों से भरी एक मोटर चालित लकड़ी की नाव में अचानक आग लग गई, जिसके बाद नाव पलट गई। इस हादसे में कम से कम 50 लोगों की जान चली गई है, जबकि सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। बचाव कार्य जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement's
Advertisement’s

हादसे का विवरण

स्थानीय प्रशासन और रेड क्रॉस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुखद हादसा मबंडाका शहर के पास हुआ, जहां 400 से अधिक यात्रियों से भरी एचबी कोंगोलो नामक नाव रवाना हुई थी। यह नाव मतानकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र की ओर जा रही थी।

हादसा तब हुआ जब नाव पर सवार एक महिला खाना बना रही थी और अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी नाव आग की चपेट में आ गई। कई यात्री, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जान बचाने के लिए नदी में कूद गए।

हालांकि, कई यात्रियों को तैरना नहीं आता था, जिससे डूबने के कारण भी कई लोगों की मौत हो गई।

बचाव अभियान जारी

रेड क्रॉस और स्थानीय प्रशासन की बचाव टीमें घटना स्थल पर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। अधिकारी कोम्पीटेंट लोयोको के अनुसार, अब तक लगभग 100 यात्रियों को जीवित बचा लिया गया है। इन्हें मबंडाका के टाउन हॉल में बनाए गए अस्थायी आश्रय स्थल पर रखा गया है, जबकि घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है।

Advertisement's
Advertisement’s

लोयोको ने बताया कि कई लोग झुलसने की हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में अंधेरा, नदी की तेज़ धारा और नाव के मलबे के कारण बाधाएं आ रही हैं, लेकिन बचाव टीमें दिन-रात राहत कार्य में लगी हुई हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!