Thursday, June 19, 2025
Homeपिलानीकल आयेगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सत्ता संकल्प यात्रा | 2 जनसभा...

कल आयेगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सत्ता संकल्प यात्रा | 2 जनसभा | 3 रोड़ शो सहित कई जगह होंगे स्वागत कार्यक्रम | जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्त्ताओं से मिलेंगे सांसद हनुमान बेनीवाल

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सत्ता संकल्प यात्रा आज सीकर जिले में पहुंच चुकी है। रींगस, पलसाना, रानोली में आरएलपी सुप्रीमो सांसद हनुमान बेनीवाल को कार्यकर्त्ताओं का जोरदार समर्थन मिला है।

कल उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र से सत्ता संकल्प यात्रा झुंझुनू जिले में प्रवेश करेगी। बेनीवाल इस दौरान 1 ही दिन में जिले की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेंगे और कार्यकर्त्ताओं के समक्ष अपनी बात रखेंगे।

उदयपुरवाटी, नवलगढ़, मंडावा, झुंझुनू, खेतड़ी, सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए यात्रा शाम 6:15 बजे पिलानी पहुंचेगी, जहां उत्सव मैदान पर आयोजित जनसभा को सांसद हनुमान बेनीवाल सम्बोधित करेंगे। यात्रा का रात्रिकालीन पड़ाव पिलानी में ही रहेगा। शनिवार, 21 अक्टूबर को सुबह सत्ता संकल्प यात्रा पिलानी से सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के रास्ते चूरू जिले में प्रवेश कर जायेगी।

तैयारियों में जुटे हैं पार्टी पदाधिकारी

पिलानी के उत्सव मैदान में जनसभा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कार्यकर्ता जहां सभा में भीड़ जुटाने के उद्देश्य से जन सम्पर्क में जुटे हैं, तो मैदान में आज से मंच बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। पार्टी के जिला संयोजक दिनेश सहारण फौजी, सिद्धार्थ, जितेन्द्र महला, राजकुमार कादयान, सुशील डांगी की अगुआई में अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन रात जुटे हुए हैं।

पिलानी में होगा रंगारंग कार्यक्रम

सांसद हनुमान बेनीवाल की सत्ता संकल्प यात्रा के पिलानी पहुंचने से पहले उत्सव मैदान पर अपराह्न 3 बजे से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुकेश फौजी, मिस गरिमा, सोनू शेखावाटी, अंजली सैनी और सुरजीत बेदी उत्सव मैदान पिलानी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!