झुंझुनूं: जिले में पुलिस विभाग ने उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करते हुए दो हेड कांस्टेबलों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। सुलताना थाने के अनिल कुमार और सूरजगढ़ थाने के जगदीश सैनी को विभागीय चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त करने के बाद सहायक उप निरीक्षक (Assistant Sub Inspector – ASI) पद पर पदोन्नत किया गया।
अनिल कुमार सुलताना थाने में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि जगदीश सैनी सूरजगढ़ थाने में तैनात हैं। दोनों की ईमानदारी, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए पुलिस विभाग ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस प्रमोशन को उनके लंबे समय से किए जा रहे निष्ठापूर्ण कार्य का प्रतिफल माना जा रहा है।
पदोन्नति की खबर मिलते ही अनिल कुमार और जगदीश सैनी के परिवारों और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घरों पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और क्षेत्रवासियों ने इसे गर्व का विषय बताया। लोगों ने कहा कि यह प्रमोशन न केवल उनके परिवार का सम्मान है बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
अनिल कुमार और जगदीश सैनी ने कहा कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पुलिस सेवा में जनता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी





