Wednesday, August 6, 2025
Homeचिड़ावाकनिष्ठ सहायक भर्ती 2013: पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ चिड़ावा ने उपखंड...

कनिष्ठ सहायक भर्ती 2013: पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ चिड़ावा ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बार-बार दस्तावेज जांच पर जताई आपत्ति

चिड़ावा: कस्बे में पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की चिड़ावा शाखा द्वारा कनिष्ठ सहायक भर्ती 2013 से संबंधित दस्तावेजों की बार-बार जांच को लेकर विरोध दर्ज कराया गया। संघ के प्रतिनिधियों ने इस संबंध में उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा और बताया कि दस्तावेज जांच के नाम पर कार्मिकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जिससे उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों पहले पूरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद अब फिर से बार-बार दस्तावेजों की जांच का आदेश जारी किया जाना किसी साजिश की ओर संकेत करता है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में अपमानजनक भाषा वाले आदेश जारी किए गए, जिससे उनका आत्मसम्मान आहत हुआ है।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने ऐसे सभी अपमानजनक आदेशों को श्रीगणेश प्रतिमा के समक्ष अग्नि प्रज्वलित कर उसमें समर्पित किया। यह कदम प्रतीकात्मक विरोध के रूप में उठाया गया। विरोध कार्यक्रम में धर्मपाल सिंह, रेखा पूनिया, सुमन, विनोद, रणजीत, सुभाष कुमावत, राधेश्याम, राममेहर सिंह, सुनीता, विनोद, सुनील जागिड, सांवरमल मीणा (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी), सुनील कुमार रोहिला, ओमप्रकाश धनखड़ (अध्यक्ष) सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

संघ के पदाधिकारियों ने मांग की कि कार्मिकों को इस प्रकार बार-बार परेशान न किया जाए और अपमानजनक आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की कार्रवाइयां बंद नहीं हुईं, तो राज्य स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!