Wednesday, June 18, 2025
Homeदेशकई राज्यों के राज्यपाल बदले: हरिभाऊ बागड़े होंगे राजस्थान के नए राज्यपाल,...

कई राज्यों के राज्यपाल बदले: हरिभाऊ बागड़े होंगे राजस्थान के नए राज्यपाल, ओम माथुर सिक्किम और गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल नियुक्त किए गए

नई दिल्ली : शनिवार देर रात राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है, वहीं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेश बैस की छुट्टी कर दी गई है। उन्हें फिलहाल कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई हैं।

किसे बनाया गया कहां का राज्यपाल

शनिवार देर रात कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की गई। राष्ट्रपति भवन द्वारा इसे लेकर एक विज्ञप्ति भी जारी की गई है, जिसमें सभी राज्यपालों की नई नियुक्ति के बारे में जानकारी दी गई है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं गुलाब चंद कटारिया को अब पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुलाब चंद कटारिया का स्थान लिया है। इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजस्थान के नए राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे औरंगाबाद जिले के मराठा परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

इसके अलावा राजस्थान के कद्दावर बीजेपी नेता ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे जबकि जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे होंगे।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सीपी राधाकृष्णन, जो वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं और तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता रमेश बैस की छुट्टी कर दी गई हैं उन्हें वर्तमान में कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई हैं।

सभी की नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!